स्टैमिना बढ़ाने के लिए जरूर करें ये 6 एक्सरसाइज

 कई बार आपने देखा होगा कि छोटे-मोटे काम के दौरान भी आपको थकान लगने लगती है। इसका मतलब है कि आपको स्टैमिना बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए कौन सी एक्सरसाइज...

क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त आप हांफने लगती है? क्या थोड़ा सा काम करते ही आप थक जाती हैं या फिर एक्सरसाइज करते हुए आपकी सांसें फूलने लगती है? इसका मतलब है कि आपको अपना स्टैमिना बूस्ट करने की जरूरत है। लंबे समय तक एक्टिव रहने के लिए स्टैमिना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक्सरसाइज और सही खानापन के जरिए आप अपने स्टैमिना को बढ़ा सकती हैं। एक्सरसाइज लंबे समय तक स्टैमिना और एनर्जी के लेवल को बढ़ाता है। रनिंग, साइकलिंग, जॉगिंग, जैसे कार्डियोवैस्कुलर व्यायाम उस एफिशियंसी को बढ़ाते हैं जिसके कारण आपकी मसल्स में ऑक्सीजन की आपूर्ति होती है।


स्क्वाट




स्क्वाट करने से आपकी कई मसल्स भी काम करती हैं। यह सिर्फ आपकी बॉडी के लिए एक वर्कआउट नहीं, बल्कि यह आपके टिशूज और लिगामेंट्स को मजबूती देता है। इसके लिए अपने पैरों में एक डिस्टेंस रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़ते हुए, हिप्स को पीछे की तरफ लेकर जाएं। अपने हाथों को सामने की तरफ रखें और फिर वापस ऊपर आएं। इसे करते हुए ध्यान दें कि सक्वाट करते वक्त आपकी स्पाइन पर कोई दबाव न पड़े। इसे शुरुआत में 10 बार दोहराएं। इससे धीरे-धीरे आपकी स्ट्रेंथ बिल्ड हो जाएगी।

लंजेस



यह सिंगल एक्सरसाइज ही आपकी पीठ, हिप्स, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, एब्स और ग्लूट्स को एक साथ मजबूती देती है। लंजेस करने के लिए स्क्वाट वाली पोजिशन में खड़े हो जाएं। अब अपने दाहिने पैर को आगे बढ़ाएं और अपने हिप्स को मोड़ें ताकि आपके दोनों घुटने 90-डिग्री का कोण बना लें। आपका दाहिना घुटना आपके टखने से आगे नहीं बढ़ना चाहिए और आपका बायां घुटना, जो मुड़ा हुआ होगा, जमीन को नहीं छूना चाहिए। इसमें लगभग 10 काउंट तक रुकें और इसे 5 बार दोहराएं। ऐसा दोनों पैरों के साथ करेंेेंेंेेेंेेंेंेेेंेेंेेंेंेेेंेेंेंेे

स्क्वाट
Squats for stamina


स्क्वाट करने से आपकी कई मसल्स भी काम करती हैं। यह सिर्फ आपकी बॉडी के लिए एक वर्कआउट नहीं, बल्कि यह आपके टिशूज और लिगामेंट्स को मजबूती देता है। इसके लिए अपने पैरों में एक डिस्टेंस रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद घुटनों को मोड़ते हुए, हिप्स को पीछे की तरफ लेकर जाएं। अपने हाथों को सामने की तरफ रखें और फिर वापस ऊपर आएं। इसे करते हुए ध्यान दें कि सक्वाट करते वक्त आपकी स्पाइन पर कोई दबाव न पड़े। इसे शुरुआत में 10 बार दोहराएं। इससे धीरे-धीरे आपकी स्ट्रेंथ बिल्ड हो जाएगी।

लंजेस
lunges for stamina


यह सिंगल एक्सरसाइज ही आपकी पीठ, हिप्स, हैमस्ट्रिंग, क्वाड्स, एब्स और ग्लूट्स को एक साथ मजबूती देती है। लंजेस करने के लिए स्क्वाट वाली पोजिशन में खड़े हो जाएं। अब अपने दाहिने पैर को आगे बढ़ाएं और अपने हिप्स को मोड़ें ताकि आपके दोनों घुटने 90-डिग्री का कोण बना लें। आपका दाहिना घुटना आपके टखने से आगे नहीं बढ़ना चाहिए और आपका बायां घुटना, जो मुड़ा हुआ होगा, जमीन को नहीं छूना चाहिए। इसमें लगभग 10 काउंट तक रुकें और इसे 5 बार दोहराएं। ऐसा दोनों पैरों के साथ करें।

इसे भी पढ़ें :रुजुता दिवेकर की तरह Squats और Lunges करने से शरीर होगा मजबूत, वेट लॉस का फायदा भी मिलेगा


पुश-अप
pushups for stamina



पुश-अप करना बहुत मुश्किल नहीं है। हां, अगर आप पहली बार इसे कर रही हैं, तो शुरुआत वॉल पुश-अप के साथ करें और फिर इसे करें। यह आपकी अपर बॉडी और कोर को मजबूत करती है। चूंकि इसमें आपकी पूरी बॉडी इंवॉल्व होती है, इसलिए यह चेस्ट, बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, शॉल्डर, बैक और पैरों के कोर को स्ट्रॉन्ग करती है। इसके लिए फर्श पर, पेट के बल लेट जाएं, हथेलियां छाती के पास रखें। हथेली पर सारा दबाव डालते हुए अपने शरीर को ऊपर उठाएं। 10 सेकंड के लिए इसी पोजिशन में रहें। इस एक्सरसाइज को 5 बार करें और धीरे-धीरे गिनती बढ़ाएं।













Comments